Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः युवती का अपहरण, तीन के खिलाफ मुकदमा


प्रतापगढ़। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक युवती के अपहरण को लेकर लालगंज पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के पूरे नोती निवासी रेखा देवी पत्नी अंकुश सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती इक्तीस अक्टूबर की सुबह ग्यारह बजे उसकी इक्कीस वर्षीया पुत्री घर से लालगंज ट्रामा सेण्टर इलाज के लिए गयी थी। रास्ते में आरोपी सतीश सरोज व मनीष पुत्रगण नंदलाल तथा नंदलाल पुत्र रामफेर की साजिश से उसकी पुत्री का अपहरण हो गया। पीड़िता ने बेटी के साथ अप्रिय घटना की आशंका जतायी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सतीश समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |