Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः भगवान ने जगत उद्धार के लिए धर्म का मार्ग किया प्रशस्त - कनक पाण्डेय


लालगंज/प्रतापगढ़। सांगीपुर क्षेत्र के सिलौधी बादशाहपुर में हो रही श्रीमदभागवत महापुराण कथा में सोमवार को कथावाचिका वृंदावन के कनक पाण्डेय ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का बखान किया। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जगत के उद्धार के लिए धर्म का मार्ग मजबूत किया। कथावाचक ने कहा कि भगवान कल्याणकारी हैं। उन्होने कहा कि अनीति व अत्याचार को मिटाने के लिए भगवान सुदर्शन चक्र भी धारण किया करते हैं। कथावाचिका ने सशक्तीकरण को भी भगवान की कथा से जोड़ते हुए कहा कि भारत देवियों की आराधना का देश है। कथा के दौरान भजन संगीत पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। संयोजक समाजसेवी जगदीश नारायण मिश्र, सुशीला मिश्रा ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। इस मौके पर पवन प्रखर, गिरीशचंद्र मिश्र, प्रवीण त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, आशीष मिश्र, डॉ. एचबी सिंह, मथुरा प्रसाद मिश्र, गिरीश मिश्र शास्त्री, पं. अशोक मिश्र, रामबोध शुक्ल, पं. कैलाशपति त्रिपाठी, अरविंद मिश्र, त्रिभु तिवारी आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |