Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ।जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक  पीड़ित के साथ मारपीट की घटना को लेकर उदयपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के रांकी निवासी रावेन्द्र बहादुर सिंह के पुत्र शिवम सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि इक्तीस अक्टूबर की रात नौ बजे वह गांव के एक किराना स्टोर पर बैठा था। इसी बीच गांव के ही अंशुमान सिंह व हिमांशु सिंह पुत्रगण हरिनाम सिंह तथा अंकित मिश्रा पुत्र कमलेश मिश्र ने एकराय होकर उसक पर जानलेवा हमला बोल दिया। शोर मचाने पर आरोपी गालीगलौज करते हुए जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंशुमान समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक उदयपुर एसओ दीप नारायण का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |