जायसः पुलिस की कार्रवाई में वांछित आरोपी गिरफ्तार
November 18, 2026
जायस/अमेठी। अपराध के मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को जायस पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान नया का पुरवा मजरे मोहना निवासी दिनेश कुमार 42 पुत्र बुधई के रूप में हुई है। आरोपी थाना जायस में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 162/26 में वांछित था। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 352, 351(3) और 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरीराम पाल, हेड कांस्टेबल अब्बास खां और कांस्टेबल अजीत सिंह शामिल रहे।
