Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ग्रेटर नोएडा में महिला सब इंस्पेक्टर का बाथरूम में मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका


उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में तैनात एक महिला सब इंस्पेक्टर का शव मंगलवार को उनके कमरे के बाथरूम में मिला है। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक महिला सब इंस्पेक्टर की पहचान रश्मि गौतम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे वर्ष 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं। साल 2024 से जारचा थाने में उनकी तैनात थी। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके परिवार में भी गम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह रश्मि गौतम के पिता ने उन्हें कई बार फोन किया। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। जब बात नहीं हो सकी तो इसके बाद रश्मि के पिता ने साथ में रहने वाली एक अन्य सब इंस्पेक्टर से संपर्क कर उनसे बात कराने को कहा। जब दूसरी साथी पहुंची तो काफी देर तक रश्मि के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो रश्मि बाथरूम में मृत अवस्था में पड़ी मिली। इससे पुलिस टीम भी एक बार सकते में आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रश्मि गौतम मूल रूप से कानपुर नगर की रहने वाली थी। उनके पिता भी उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

वैसे तो फिलहाल हार्ट अटैक को मौत का कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा और आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर होगी। इस बीच रश्मि के परिवार को भी इस बारे में जानकारी हो गई है, उनके परिवार में भी शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |