Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत तीन घायल, दो की हालत गंभीर! सीएचसी बल्दीराय से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर


बल्दीराय/सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के गिरिजा मोड़ पर सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पूरे मेहरबान मजरे सोरांव निवासी गायत्री देवी (40) पत्नी स्वर्गीय विजय प्रकाश और अमन (20) पुत्र स्वर्गीय विजय प्रकाश बाइक से राजन जी महाराज की कथा सुनने जा रहे थे। इसी दौरान गिरिजा मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में गायत्री देवी और अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार बीही निवासी सूरज (28) पुत्र शेर बहादुर भी चोटिल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बल्दीराय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल गायत्री देवी और अमन की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |