Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए गौशालाओं में होंगे पुख्ता इंतजाम, डीएम ने दिए निर्देश


सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं भरण-पोषण की प्रगति की समीक्षा हेतु जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने गौशालाओं से संबंधित समस्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विचरण कर रहे निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों को पकड़कर निकटतम गौशालाओं में संरक्षित कराया जाए, जिससे आमजन, राहगीरों एवं किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

आगामी शीत ऋतु को देखते हुए गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके तहत गौशालाओं में मरकरी लाइट, तिरपाल, गोवंशों के लिए काऊकोट तथा अलाव की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गोवंशों के लिए पर्याप्त हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु किसानों से अनुबंध करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने वी.बी.-जी. रामजी योजनान्तर्गत समस्त गौशालाओं में आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। इसमें सिक रूम, नांद, शेड, खड़ंजा आदि कार्यों को कराकर गौशालाओं में गोवंशों के लिए बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डी.सी. मनरेगा सहित समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |