बीसलपुरः मतदाता सूचियों में मिले मतदाता और उसके पिता के नाम एक
November 18, 2026
बीसलपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची को त्रुटिमुक्त बनाने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान के तहत बुधवार को शिविर आयोजित किए गए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को नगर क्षेत्रके 25 व ग्रामीण क्षेत्र के 78 ग्राम पंचायतों में 439 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने तथा अवांछित नाम हटाने के लिए शिविर आयोजित किए गए। शिवरो में युवा निर्वाचकों से फार्म संख्या 6, मृत व डवल नाम संशोधन के लिए फार्म संख्या 7 व विवरण में संशोधन के लिए फार्म संख्या 8 भरवाएं गए। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 376 की वीएलओ गोल्डी ने बताया कि उनके बूथ पर मतदाता सूची में त्रुटि दूर कराने के लिए तीन फॉर्म भरे गए हैं। मतदाता सूची में राजीव कुमार पुत्र राम चंद्र के स्थान पर राजीव कुमार पिता राजीव कुमार लिख गया है। शिवम सक्सेना पुत्र मुन्ना बाबू के स्थान में पिता का नाम गलत है। सही नाम मुन्ना लाल है। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओ द्वारा मौजूद रहकर मतदाता सूची में त्रुटियों को सही कराने के लिए फार्म संख्या 6,7,8 भरवाएं गए हैं।
