बीसलपुर।जमीन के लालच में एक दिव्यांग के भतीजों ने अपने ही चाचा को जहर दे दिया घटना की सूचना मिलते ही रात में पीआरवी -112 मौके पर पहुंची जहां पर मृतक दिव्यांग ने अपने बयान दर्ज कराए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मृतक के भाई रामकुमार ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोकलिया निवासी ओमकार -42 वर्ष पुत्र छेदालाल हाथ पैर से दिव्यांग है उनकी शादी नहीं हुई है। मृतक के भाई रामकुमार ने बताया कि उनके भाई के तीन लड़को ने जमीन के लालच में उनके दिव्यांग भाई की जहर देकर हत्या कर दी गई है रामकुमार ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी गई थी लेकिन थानाध्यक्ष गौतम सिंह द्वारा अपनी डायरी में आरोपियों के नाम लिखे गए हैं उनसे इस संबंध में कोई तहरीर नहीं ली गई है।
