Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखीमपुर खीरीः भाई दूज पर दिखी सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल! सपा प्रदेश सचिव रेहान खान को तिलक लगाने उमड़ीं बहनें


लखीमपुर-खीरी। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सौहार्द का पावन पर्व भाई दूज जिले में बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान के आवास पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में पहुंची बहनों ने उन्हें तिलक लगाकर इस पर्व की रस्म अदा की।

आवास पर पहुंचीं बहनों ने पारंपरिक विधि-विधान से रेहान खान के माथे पर स्नेह का तिलक लगाया और उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस दौरान पूरे परिसर में अपनापन, पारिवारिक प्रेम और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। रेहान खान ने भी सभी बहनों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर भावुक और उत्साहित नजर आए रेहान खान ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि जीवनभर साथ निभाने वाले विश्वास और जिम्मेदारी का बंधन है। बहनों के स्नेह को अनमोल बताते हुए उन्होंने बड़ा राजनीतिक संदेश भी दिया।

उन्होंने प्रमुख रूप से कहारू कि भाई दूज हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का अहसास कराता है।

वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश की महिलाओं और बहनों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

बहनों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस पर्व की सच्ची सार्थकता है।

कार्यक्रम में मंजू गुप्ता, प्रिंका गुप्ता, आशा कुमारी, नीलम कश्यप, मुन्नी देवी और फूलमती गौतम सहित तमाम बहनें मौजूद रहीं। अंत में रेहान खान ने सभी को पर्व की बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |