गोला खीरी। महापर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नगर पालिका के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा, सफाई निरीक्षक नरेश और बिजली विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ पवित्र तीर्थ स्थल का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश-
- चाक-चैबंद सफाई- पूरे तीर्थ परिसर और घाटों की युद्धस्तर पर सफाई सुनिश्चित की जाए।
- निर्मल जल- श्रद्धालुओं के अर्घ्य देने के लिए स्वच्छ और निर्मल जल की व्यवस्था हर हाल में पुख्ता हो।
- दूधिया रोशनी- पर्व के दौरान तीर्थ स्थल पर प्रकाश (लाइटिंग) की ऐसी व्यवस्था हो कि कहीं भी अंधेरा न रहे।
पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्त लहजे में हिदायत दी है कि सभी अधूरे कार्य कल तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान गौरव ज्ञान त्रिपाठी, विजय मिश्रा, लवकुश अवस्थी सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
