जगदीशपुर: मिठाई नहीं जहर बेच रहे दुकानदार, अधिकारी लाचार
November 04, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। दीपावली का त्योहार आते ही मिष्ठान विक्रेता रंग बिरंगी मिठाइयों की दुकान सजाकर मिठाई के नाम पर जहर खुले आम बेंच रहे बाबजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण करने में लाचार है। विकास खण्ड के अंतर्गत स्थित पुलिस बूथ चैराहा, शुकुल बाजार रोड, रायबरेली-अयोध्या रोड श्री राम गंज चैराहा,जामों रोड, वारिसगंज, रानीगंज, आनन्दनगर, हारीमऊ देवकली,जाफरगंज, हसनपुर चैराहा समेत ग्रामीण क्षेत्र के चैराहों व नुक्कड़ों पर मिष्ठान भंडार की दुकान सजाकर दुकानदार केमिकल युक्त मिठाइयां व नकली खोया मनमाने दामों पर बेचकर ग्राहकों को लूट रहे हैं। आने वाले दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रहती है जिसे खाने के बाद लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच सकते हैं। खुलेआम बिक रही मिलावटी मिठाइयों पर ना तो विभागीय अधिकारियों की नजर पड़ती है ना ही उच्च अधिकारी गण इस ओर ध्यान दे रहे हैं। जिसके चलते महंगाई की मार से मजबूर जनता लुट रही है। कुछ कहने पर दुकानदार कहते हैं कि इसके एवज में विभागीय कर्मचारियों को तय शुदा रकम देना पड़ता है तो डर किस बात का है । इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी ने बताया कि जांच कराने के उपरांत दोषियो के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी।
