अमेठीः पद्मावत एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
November 04, 2026
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक अच्छी खबर निकल कर आई है जहां पर नई दिल्ली से चलकर प्रतापगढ़ को जाने वाली गाड़ी संख्या पद्मावत एक्सप्रेस पर नई दिल्ली से प्रतापगढ़ के लिए चढ़ी एक गर्भवती महिला को अमेठी पहुंचने से पूर्व ही ट्रेन पर डिलीवरी हो गई। रेलवे पुलिस ने महिला और बच्चे को अमेठी रेलवे स्टेशन पर उतारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी को इस बात की सूचना दी गई तत्काल मौके पर 108 एंबुलेंस और स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से महिला एवं बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी लाया गया। जहां पर डॉक्टर के निकली निगरानी में मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला की पहचान निर्मला देवी 25 पत्नी हरिकेश कुमार निवासी पूरे छोटी असाई अमावा सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। महिला निर्मला देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ नई दिल्ली में रहती है। कल मंगलवार की शाम को उसके पति नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक उसको छोड़ने आए थे। ट्रेन पर बिठाकर पति वापस चला गया और निर्मला देवी गर्भवती हालत में अकेले ही प्रतापगढ़ के लिए यात्रा कर रही थी। रास्ते में उसे प्रसव पीड़ा हुई तो ट्रेन में मौजूद महिलाओं ने उसका सहयोग किया और नॉर्मल डिलीवरी के साथ महिला ने बेबी बालक को जन्म दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में तैनात मेडिकल ऑफिसर प्रीति सिंह ने बताया कि मां बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। अभी उनको 24 घंटे ऑब्जरवेशन पीरियड में रखा गया है घर के लोग आ चुके हैं सब कुछ ठीक-ठाक होने के बाद 24 घंटे बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वही बच्चों की देखरेख कर रही नर्स सिस्टर पूनम मिश्रा ने बताया कि बच्चों का वजन 1 किलो 840 ग्राम है जब बच्चा यहां लाया गया तो उसकी नाल लगी हुई थी हम लोगों ने उसे काटकर अलग किया और बच्चे को साफ सफाई कर दूध पिलाया तथा उसे वार्मर में रखा गया है। बच्चा एक्टिव है उसके सारे अंग प्रत्यंग सामान्य रूप से कम कर रहे हैं। उसको सभी प्रकार के तक की दोष दी जा चुकी है। मां और बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
