Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: खाटू श्याम जन्मोत्सव में भजनों पर देर रात तक झूमे भक्त


बीसलपुर। नगर के तारा बैंक्विट मैरिज लॉन में श्री खाटू श्याम सेवा परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सातवां विशाल श्री श्याम जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता के  साथ धूमधाम से आयोजित हुआ। श्याम के सुंदर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमन जायसवाल उर्फ निक्की ने विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ किया।सजे हुए अलौकिक श्याम दरबार में देश के प्रख्यात भजन गायकों ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसा समां बांधा कि श्याम प्रेमी देर रात तक आनंदित  रहे। राजस्थान से आईं अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका रजनी राजस्थानी ने जब अपना प्रसिद्ध भजन ष्हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता हैष् सुनाया, तो पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। वृंदावन से आईं अंजलि श्यामप्रिया ने ष्काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार हैष् प्रस्तुत कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। इसके साथ ही अयोध्या के सुजीत पाण्डेय ने ष्सजा दो घर को गुलशन सा, अवध में राम आए हैंष् तथा दिल्ली से आए जगन्नाथ रामानुज दास और प्रियव्रत रामानुज दास ने अपने सुमधुर भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में अखंड ज्योति, छप्पन भोग, इत्र व पुष्प वर्षा तथा श्याम रसोई का विशेष आयोजन रहा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव दिव्या गंगवार, सपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार व नितिन पाठक सहित कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष सचिन वर्मा, प्रबंधक सागर गुप्ता, संचित, दीपक, प्रदीप गुप्ता, राजेश कुमार ,वीरपाल गंगवार, राजकुमार गंगवार और मोहित गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |