पीलीभीतः डेंगू के बाद लेप्टोस्पायरोसिस का कहर! तीन मरीज मिलने से हड़कंपय पंचायतों की सफाई व्यवस्था और सरकारी धन के खर्च पर उठे सवाल
November 13, 2026
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव केसरपुर कलां में डेंगू के मामलों के बीच अब लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी के तीन मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है जिले में इस संक्रमण के तीन मामले पहली बार सामने आने की जानकारी से स्वास्थ्य महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए गांव में जांच, निगरानी और जागरूकता से जुड़े प्रयास शुरू कर दिए गए हैं संक्रमित मिले मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराई जा रही है लेप्टोस्पायरोसिस एक जीवाणुजनित जूनोटिक बीमारी है, जो लेप्टोस्पाइरा नामक बैक्टीरिया से फैलती है यह संक्रमण मुख्य रूप से संक्रमित पशुओं के मूत्र से फैलता है पशुओं के मूत्र से दूषित पानी, कीचड़ और मिट्टी के संपर्क में आने से इंसान भी इसकी चपेट में आ सकते हैं खासकर उन क्षेत्रों में इसका खतरा अधिक रहता है, जहां जलभराव होता है और लोग खेतों में काम करने के दौरान दूषित पानी के संपर्क में आते हैं शरीर पर मौजूद कट, खरोंच या घाव के माध्यम से बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर सकता है आंखों, नाक और मुंह की श्लेष्म झिल्ली के संपर्क से भी संक्रमण हो सकता है केसरपुर कलां में तीन मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क और परिवार के सदस्यों की जांच कराई जा रही है, ताकि संक्रमण के संभावित मामलों की पहचान की जा सके ग्रामीणों को बीमारी के लक्षणों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है खेतों में काम करने वाले लोगों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही विशेषज्ञों के अनुसार, जलभराव और कीचड़ वाले स्थानों पर बिना सुरक्षा के जाने से बचना चाहिए खेतों में काम करते समय रबर के जूते और दस्ताने पहनने चाहिए शरीर पर मौजूद कट या घाव को वाटरप्रूफ पट्टी से ढकना चाहिए पशुओं और चूहों के मूत्र से दूषित पानी के संपर्क से बचने के साथ स्वच्छ पेयजल का इस्तेमाल करना चाहिए बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई, जलनिकासी और स्वच्छता संबंधी कार्यों के लिए सरकारी धन खर्च किया जाता है इसके बावजूद यदि गांवों में गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है तो संबंधित पंचायत सचिवों और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए सफाई और अन्य विकास कार्यों के नाम पर जारी धनराशि का वास्तविक उपयोग कहां और किस तरह किया गया, इसका भी भौतिक सत्यापन कराया जाना जरूरी है मामले में मांग उठ रही है कि पंचायतों में पिछले समय के दौरान सफाई, नाली निर्माण, जलनिकासी और स्वच्छता पर हुए खर्च का रिकॉर्ड खंगाला जाए भुगतान के बिल-वाउचर, कार्यों के फोटो और मौके पर उनकी वास्तविक स्थिति का मिलान कराया जाए यदि कहीं कागजों में काम दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब गांवों में बीमारियां फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग को अभियान चलाना पड़ रहा है, तो पंचायत स्तर पर नियमित सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था पहले से दुरुस्त क्यों नहीं थी?
