Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः एलटी पोल से बिजली चोरी पकड़ी, विभागीय निगरानी पर उठे सवालय गणेशगंज में कार्रवाई ने खोली पोल


पूरनपुर। नगर के मोहल्ला गणेशगंज में बिजली विभाग की टीम ने एलटी पोल से सीधे केबल जोड़कर बिजली का इस्तेमाल किए जाने का मामला पकड़ा है पांच नवंबर को विभागीय टीम ने भारत पैथोलॉजी लैब के पास छापा मारकर कथित बिजली चोरी का खुलासा किया टीम ने मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग कर जांच रिपोर्ट तैयार की इसके बाद विभाग की ओर से एंटी पावर थेफ्ट थाने में शिकायत दी गई पुलिस ने विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार,इंजीनियर राजीव कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम पांच नवंबर को शाम 4रू27 बजे से 4रू42 बजे तक मौके पर जांच कर रही थी इस दौरान एलटी पोल से सीधे केबल जोड़कर बिजली का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया टीम ने मौके की वीडियोग्राफी की और संबंधित साक्ष्य जुटाने का दावा किया जांच दल में अन्य विभागीय कर्मचारी भी शामिल रहे मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं शहर और मोहल्लों में बिजली चोरी रोकने के लिए समय-समय पर अभियान चलाने और चेकिंग के दावे किए जाते हैं, लेकिन एलटी पोल से सीधे केबल जोड़कर बिजली इस्तेमाल किए जाने की स्थिति सामने आना विभागीय निगरानी की प्रभावशीलता पर सवाल खड़ा करता है आखिर बिजली के खंभों और लाइनों से हो रहे अवैध कनेक्शनों की जानकारी विभागीय कर्मचारियों को समय रहते क्यों नहीं मिल पाती?बिजली चोरी पकड़ने के बाद मुकदमा दर्ज कराना विभागीय कार्रवाई का हिस्सा है, लेकिन सवाल केवल एक मामले तक सीमित नहीं है क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी अवैध कनेक्शनों की जांच कितनी गंभीरता से की जा रही है, इसकी समीक्षा जरूरी है विभाग को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि संबंधित इलाके में इससे पहले कितनी बार चेकिंग की गई और बिजली चोरी रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए फिलहाल विभागीय शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच जारी है अब देखना यह है कि बिजली विभाग केवल मुकदमा दर्ज कराने तक सीमित रहता है या क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनों पर प्रभावी कार्रवाई भी करता हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |