Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: खो-खो में बालाजी आईटीआई के तीन खिलाड़ियों का मंडल स्तर पर चयन, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम! प्रकाश सरकार, अनुराग और योगेश ने बढ़ाया पीलीभीत का मान, लखनऊ में आयोजित होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता


पीलीभीत। बालाजी प्राइवेट आईटीआई, पीलीभीत के तीन प्रशिक्षार्थियों ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया है। संस्थान के प्रशिक्षार्थी प्रकाश सरकार, अनुराग और योगेश का मंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता के बाद खो-खो टीम के लिए अंतिम चयन हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा। मंडल स्तर पर चयनित होने के बाद तीनों खिलाड़ियों के सामने अब राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा साबित करने का अवसर होगा। तीन प्रशिक्षार्थियों के चयन से बालाजी प्राइवेट आईटीआई में खुशी का माहौल है। संस्थान परिवार ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है। संस्थान की ओर से उम्मीद जताई गई कि खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान के साथ जनपद पीलीभीत का नाम रोशन करेंगे। तीनों प्रशिक्षार्थियों की इस उपलब्धि को संस्थान के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |