Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः संगठन में बढ़ा अशोक कुमार वर्मा का कद, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री की मिली अहम जिम्मेदारी


सुल्तानपुर। संगठन के प्रति निष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियता का परिणाम है कि एडवोकेट अशोक कुमार वर्मा को भाजपा पिछड़ा मोर्चा सुल्तानपुर का जिला महामंत्री बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।

वर्तमान में मंडल उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे अशोक कुमार वर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी से अलग पहचान बनाई है। उनकी नियुक्ति को संगठन में उनके अनुभव, कार्यनिष्ठा और समर्पण को मिली नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव और कार्यशैली से पिछड़ा मोर्चा को नई दिशा देंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |