Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को फ्री सिलेंडर की सौगात, सुल्तानपुर में 2 लाख 32 हजार महिलाओं के खाते में पहुंची राशि


सुल्तानपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सौगात दी गई। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्म्क् के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा क्ठज् के माध्यम से धनराशि वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ’विधायक कादीपुर राजेश गौतम’, जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह, ब्क्व् विनय कुमार सिंह, विधायक सुल्तानपुर प्रतिनिधि पुलकित सिंह, विधायक सदर प्रतिनिधि विवेक दुबे सहित अधिकारी व बड़ी संख्या में उज्ज्वला लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।

जिलाधिकारी ने विधायकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिला पूर्ति अधिकारी ने क्ड व ब्क्व् का स्वागत किया।

विधायक राजेश गौतम ने लाभार्थी ’छाया, सुनीता, अंजू, पराना, रेनू, रूपा, मंजू’ सहित अन्य महिलाओं को डेमो चेक और डेमो सिलेंडर देकर सम्मानित किया।

विधायक ने कहा - ष्योगी सरकार बिना भेदभाव के गरीब परिवारों को राहत दे रही है। यह पहल महिलाओं को स्वच्छ ईंधन के साथ आर्थिक राहत भी देगी और उनके स्वास्थ्य व जीवन स्तर में सुधार होगा।

’जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद सुल्तानपुर में 2,32,000 उज्ज्वला लाभार्थियों के खाते में सीधे क्ठज् के माध्यम से फ्री रिफिल की राशि भेजी गई है। कार्यक्रम में गैस एजेंसी प्रतिनिधि व संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |