Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः पीडीए की एकजुटता से ही आएगा सामाजिक न्याय का बदलाव- राजकुमार ‘राजू’


पूरनपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से 129 विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के ग्राम मझारा तालुका महाराजपुर में ग्रामीणों के सहयोग से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सपा नेता राजकुमार ‘राजू’ का ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और सपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने किया मुख्य अतिथि राजकुमार ‘राजू’ ने कहा कि पीडीए पंचायत का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती देना और गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं को समझना है समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है पीडीए की एकजुटता ही आने वाले समय में बदलाव की मजबूत आधारशिला बनेगी संचालन कर रहे संजय सिंह यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए सरकार बदलने की अपील की उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से आम जनता परेशान है कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि सपा किसानों, मजदूरों, युवाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने पीडीए को भागीदारी, सम्मान और सामाजिक न्याय का संकल्प बताते हुए युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया सपा नेता गुरदयाल सिंह और काशीराम सरोज ने वंचित एवं पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए पीडीए की एकजुटता को जरूरी बताया जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल और ओम शर्मा ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन मजबूत करने की अपील की सपा नेत्री मीता सिंह ने महिलाओं की भागीदारी को सामाजिक न्याय के लिए आवश्यक बताया, जबकि याकूब अंसारी ने कहा कि पीडीए की असली ताकत गांवों में बसती है पंचायत में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं भी नेताओं के सामने रखीं सपा नेताओं ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवाज उठाने का भरोसा दिलाया इस मौके पर संतोष प्रधान, गुरमीत प्रधान, बाबूलाल यादव, राकेश, मेजर सिंह, इंद्रजीत सिंह, वली मोहम्मद, यूनुस गाजी, मान सिंह, सतीश वर्मा, सत्यनारायण यादव, रवि सिंह, देवेंद्र राय, रजनीश यादव, तरसेम सिंह, गुरमेल सिंह, सुनील तिवारी, शेर सिंह गौतम, हरिबाबू पासवान सहित बड़ी संख्या में पा।र्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |