Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः कोहड़ौर में बेखौफ चोरों का तांडव रू पुलिस गश्त को ठेंगा दिखा एक ही रात में तीन जगहों पर बोला धावा, उड़ाईं बैटरियां और कार के पहिए


प्रतापगढ। ठंड की गुलाबी दस्तक के साथ ही इलाके में चोरों के हौसले सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। इसे पुलिस की सुस्ती कहें या शातिर चोरों का दुस्साहस, बुधवार की रात कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर चैकी इलाके में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। खाकी की मुस्तैदी के दावों को धता बताते हुए बेखौफ बदमाशों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर पुलिसिया गश्त की पोल खोल दी है।

चोरी की सबसे बड़ी और दुस्साहसिक वारदात चंदोका गांव में हुई। चंदौका ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह के ऑनरोड दुकान और मकान के समीप खड़े दो ट्रैक्टरों की बैटरियों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, ठीक बगल में खड़ी श्स्वच्छ भारत मिशनश् की सफाई गाड़ी में लगी 4 बैटरियों को भी चोर बेहद सफाई से उखाड़ ले गए। प्रधान के घर के बाहर से एक साथ 6 बैटरियों का चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है।

चोरों का तांडव यहीं नहीं थमा। कांधरपुर चैकी क्षेत्र में ही स्थित श्आरकेएम मार्काश् ईंट भट्ठे पर खड़े एक ट्रैक्टर की बैटरी भी गायब कर दी गई। इसके बाद चोरों ने आजाद नगर की पाल बस्ती में धावा बोला। यहाँ रहने वाले सुमित पाल की स्विफ्ट डिजायर कार को ईंटों पर खड़ा कर चोरों ने गाड़ी के दो कीमती पहिए (टायर व रिम) चुरा लिए और रफूचक्कर हो गए।

एक ही रात में हुई इन सिलसिलेवार चोरियों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस मामले में जब स्थानीय चैकी पुलिस से जवाब मांगा गया, तो उनका कहना था कि “सुबह भोर में चार बजे तक इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग चल रही थी, यह घटना उसके बाद की हो सकती है।”

अब जनता के बीच यह बड़ा सवाल तैर रहा है कि अगर डायल 112 और क्षेत्र के चैकी इंचार्ज सच में मुस्तैद थे, तो चोरों ने इतनी बड़ी वारदातों को अंजाम कैसे दे दिया? क्या पुलिस की गश्त सिर्फ कागजों पर चल रही है?

लगातार हुई इन चोरियों के बाद कोहड़ौर थाना प्रभारी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही यह शातिर बैटरी चोर गिरोह पुलिस के शिकंजे में होगा। अब देखना यह है कि कोहड़ौर पुलिस इन बेखौफ चोरों को कब तक सलाखों के पीछे भेजकर इलाके में शांति और सुरक्षा बहाल करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |