बीसलपुर । विकासखंड बिलसंडा की ग्राम पंचायत पिपरिया संजापुर में सरकारी विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के कथित बंदरबांट का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर सरकारी धन के दुरुपयोग तथा विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बीसलपुर को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने तहसील गेट के सामने प्रदर्शन कर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्राम पंचायत में हैंडपंप रीबोर के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए, जबकि धरातल पर सीमित कार्य ही कराया गया। पंचायत भवन की हालत भी संतोषजनक नहीं है। आरोप है कि भवन की स्थिति कुछ ही वर्षों में जर्जर हो गई है तथा वहां फर्नीचर, कंप्यूटर और लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
ग्रामीणों ने इंटरलॉकिंग निर्माण में भी अनियमितता का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक दियोरिया रोड से गुड्डू के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया, जहां पहले खड़ंजा लगा था। आरोप है कि पुराने खड़ंजे की ईंटें निकालकर ग्राम प्रधान ने अपने घर में लगवा लीं। वहीं, पुरानी ईंटों से नाली और सड़क निर्माण कराकर नई सड़क के नाम पर सरकारी धन निकाले जाने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायती पत्र में चमरौआ तालाब की पांच वर्षों में दो बार खुदाई दिखाकर भुगतान निकालने, चकरोड पर एक ही कार्य के लिए दो बार धनराशि निकालने तथा दोहवा तालाब पर पांच वर्षों में तीन बार खुदाई दर्शाकर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।
इसके अलावा मनरेगा योजना में भी गड़बड़ी की प्रदर्शन करने वालों में भगवानदास, सुधीर मिश्रा, श्याम सुंदर, पप्पू लाल, राजू, अरुण कुमार, अजय पाल, ओंकार, रामदीन सहितकई ग्रामीण शामिल रहे।
