Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः गाली-गलौज का विरोध करने पर घर में घुसकर युवक को पीटा, बचाने आए पत्नी-बेटी समेत परिजनों को भी किया घायल मुकदमा दर्ज


पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है आरोप है कि पहले एक व्यक्ति ने युवक के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर उस पर कस्सी से हमला करने का प्रयास किया इसके बाद उसके तीन अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और युवक को खींचकर घर के अंदर ले जाकर पीटा बीचबचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारपीट कर घायल करने का आरोप है गांव निवासी प्रेम सिंह पुत्र मान सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने घर पर खड़े थे इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा विरोध करने पर उसने कस्सी से हमला करने का प्रयास किया पीड़ित के मुताबिक, वह पीछे हट गया, जिससे वार बच गया इसके बाद आरोपित के तीन अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे खींचकर घर के अंदर ले जाकर मारपीट की प्रेम सिंह का आरोप है कि बीचबचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं बख्शा गया मारपीट में उनकी बेटी और पत्नी समेत परिवार के कई लोगों को चोटें आईं पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसका आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात भी ले लिए गए पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और छीने गए दस्तावेज वापस दिलाने की मांग की है पुलिस ने मामले मे मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |