पीलीभीतः विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप में छह पर दर्ज था मुकदमाय सास-ससुर पहले ही जा चुके हैं जेल
November 13, 2026
पूरनपुर। विवाहिता की मौत के मामले में वांछित चल रहे पति को पूरनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए सास-ससुर को पुलिस जेल भेज चुकी है पुलिस के अनुसार, घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी विनोद कुमार ने अपनी छोटी बहन मालती देवी की शादी चार जून 2025 को पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव पंडरिया निवासी विजय कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मालती को प्रताड़ित करने लगे थे दो अगस्त 2026 को विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष की तहरीर पर पति विजय कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था इसमें दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत से संबंधित धाराओं के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी पुलिस ने छह अक्तूबर को आरोपी सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था इसी मामले में शुक्रवार 13 नवंबर को पुलिस ने पति विजय कुमार निवासी गांव पंडरिया को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक वरुण राणा और कांस्टेबल मनीष यादव शामिल रहे पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
