Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व ‘भैया दूज’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


शाहबाद। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व ‘भैया दूज’ बुधवार को  पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही घरों में रौनक देखने को मिली और बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। त्योहार के चलते सुबह से ही बाजारों में खासी चहल-पहल रही। बहनों ने पूजा की थाली सजाकर शुभ मुहूर्त में भाइयों का तिलक किया, उन्हें मिठाई खिलाई और कलावा बांधा। इसके बदले भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार दिए और सदैव उनकी रक्षा करने का वचन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |