Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया! छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक


गौरीगंज/अमेठी।
यातायात जागरूकता माह नवंबर-2026 के तहत बुधवार को यातायात पुलिस अमेठी की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं से स्वयं नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात दिनेश कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न यातायात संकेतों और उनके महत्व के बारे में बताया। साथ ही सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी कई बार गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर अनमोल जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस दौरान छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा नाबालिगों को वाहन न चलाने देने और सड़क पार करते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस ने छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिजनों को भी हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए प्रेरित करें। पुलिस टीम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। यातायात जागरूकता माह के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है।


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में चला जागरूकता अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की दी जानकारी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |