प्रतापगढः सामान का भुगतान न करने पर दुकानदार के खिलाफ दर्ज हुआ केस
November 05, 2026
प्रतापगढ़। दुकानदार द्वारा दिये गये सामान का भुगतान न करने पर पीड़ित दुकानदार ने मुकदमा दर्ज कराया है। प्रयागराज जिले के फाफामऊ निवासी व्यापारी अजय जायसवाल पुत्र शीतला प्रसाद जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह टोस्ट रस्क का थोक व्यापारी है। पीड़ित का आरोप है कि जिले के उदयपुर क्षेत्र के अठेहा बाजार निवासी राकेश जायसवाल ने फोन करके आर्डर बुक कराया था और कहा था कि सामान आने पर तुरन्त भुगतान कर दिया जाएगा। तीस अक्टूबर को सामान भेजने पर आरोपी ने उसे अपने दलापटटी स्थित गोदाम में रखवा दिया। उसे जब बान्नवे हजार दौ सौ साठ रूपये का बिल दिया गया तब आरोपी ने मात्र दो हजार दो सौ साठ रूपये नकद देकर बाकी नब्बे हजार रूपये को ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। लेकिन बाद में सर्वर फेल होने की बात कहकर भुगतान नहीं किया। आरोपी अब लिए गए सामान का बकाया भुगतान नहीं दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
