Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कोटेदारों को सौंपी जिम्मेदारी


अमेठी। जनगणना-2027 और विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने जनजागरूकता की पहल तेज कर दी है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अमेठी अभिनीत कुमार ने क्षेत्र के कोटेदारों के साथ बैठक कर दोनों अभियानों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना पूरी होने के बाद मिलने वाली विशिष्ट पहचान संख्या (ैम् प्क्) को सुरक्षित रखना होगा। एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या गणना करेंगे। इस दौरान निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से परिवारों की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।वहीं, विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अभियान के तहत 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान पात्र नागरिक अपना नाम दर्ज कराने, नाम व अन्य विवरणों में सुधार तथा पता परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकेंगे।एसडीएम ने विशेष रूप से युवाओं और महिला मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने कोटेदारों को निर्देशित किया कि राशन वितरण के दौरान आने वाले कार्डधारकों और ग्रामीणों को दोनों अभियानों की जानकारी दें। उचित दर दुकानों के माध्यम से स्वगणना और मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। एसडीएम ने कहा कि जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य हैं। इनकी सफलता के लिए प्रशासन के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |