अमेठीः जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना
November 13, 2026
अमेठी। जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी शशांक चैधरी ने गुरुवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया संचालित होगी। इस दौरान जनपदवासी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना पूरी होने पर प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट पहचान संख्या (ैम् प्क्) मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। इस दौरान प्रत्येक परिवार से निर्धारित 40 प्रश्न पूछकर आवश्यक जानकारी दर्ज की जाएगी। जिन परिवारों ने ऑनलाइन स्वगणना कर ली होगी, उन्हें प्रगणक को अपनी ैम् प्क् उपलब्ध करानी होगी, ताकि दर्ज विवरण का सत्यापन किया जा सके। वहीं, स्वगणना नहीं करने वाले परिवारों की जानकारी प्रगणक मौके पर ही दर्ज करेंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को समुचित प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि गणना के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो। सभी चार्ज अधिकारी अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी और विभागीय समन्वय बनाए रखें। उन्होंने ग्राम पंचायतों, नगरीय क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।बैठक में सीडीओ पूजा साहू, एडीएम ज्योति सिंह, एडीएम न्यायिक अमृता सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, चार्ज अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
