Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: ऑपरेशन चक्रव्यूह! चोरी की योजना बना रहे दो आरोपी गिरफ्तार


गौरीगंज/अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर गौरीगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान मो. रमजान (24) पुत्र मो. आलम और करम शेर (56) पुत्र लाल खां निवासी सम्पतपुर, मजरे गुवांवा, थाना गौरीगंज के रूप में हुई। तलाशी के दौरान मो. रमजान के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। वहीं करम शेर के कब्जे में रखी थैली से एक टार्च, पेचकश, प्लास, हथौड़ी और सब्बल मिला। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने इन उपकरणों की मदद से घरों के ताले और दुकानों के शटर तोड़ने तथा दीवार में नकब लगाकर चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों बाबूगंज बाजार में मस्जिद के पास एक दुकान का शटर तोड़ने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट भी पुलिस से बचने के लिए बदली जाती थी। मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार्रवाई करते हुए निरुद्ध किया गया है।इस मामले में थाना गौरीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 311/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मो. रमजान का पूर्व में भी महिला थाना अमेठी में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |