Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: क्रय केंद्रों का हुआ औचक निरीक्षण! धान खरीद और खाद वितरण में लापरवाही पर डीएम सख्त


जायस/अमेठी। किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने और खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी शशांक चैधरी ने बुधवार को जायस मंडी सहित विभिन्न धान क्रय केंद्रों और साधन सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद की प्रगति, केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और यूरिया-डीएपी वितरण की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जायस मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र, पीओएस मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छन्ना और बोरों सहित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जांची। निरीक्षण के दौरान एक क्रय केंद्र पर पीओएस मशीन उपलब्ध नहीं मिली। इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं कुछ केंद्रों पर संपर्क रजिस्टर न मिलने पर किसानों का विवरण व्यवस्थित रूप से दर्ज करने के लिए रजिस्टर तैयार कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर पहली बार धान बेचने पहुंचे किसान मार्तंड प्रताप सिंह और कृष्ण कुमार गिरी को डीएम ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंटकर और लड्डू खिलाकर सम्मानित किया। इसके बाद डीएम ने साधन सहकारी समिति ओदारी, निगोहा और सैम्बसी का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों से समन्वय बनाकर अधिक से अधिक धान खरीद की जाए और यूरिया-डीएपी का वितरण निर्धारित मानकों के अनुसार हो। खाद वितरण में अनियमितता या किसानों को परेशानी होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। डीएम ने बताया कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। जनपद में कुल 115 धान क्रय केंद्र संचालित हैं, जहां एक नवंबर से खरीद शुरू हो चुकी है। किसान अपनी सुविधानुसार नजदीकी केंद्र पर धान बेच सकते हैं। किसी समस्या पर मोबाइल नंबर 9415885533 और 6394492524 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |