Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: सीडीओ ने दो साधन सहकारी समितियों का किया औचक निरीक्षण


सिंहपुर/अमेठी। रबी सीजन में किसानों को खाद की उपलब्धता और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने विकासखंड सिंहपुर की साधन सहकारी समिति राजापुर और इन्हौना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएपी और यूरिया के स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा अभिलेखों की जांच कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजापुर समिति के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने उपलब्ध डीएपी और यूरिया के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही पीओएस मशीन में दर्ज विवरण का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया, जो सही पाया गया। समिति परिसर में किसानों के लिए पेयजल और सूचना पट्ट की व्यवस्था मिली, लेकिन साफ-सफाई संतोषजनक नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद इन्हौना समिति का निरीक्षण किया गया। यहां भी स्टॉक रजिस्टर और पीओएस मशीन का विवरण सही पाया गया। मौके पर 65 बोरी डीएपी सहित अन्य उर्वरक उपलब्ध मिले। हालांकि, यहां भी साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी गई। सीडीओ ने दोनों समितियों के सचिवों को निर्देशित किया कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीएपी और यूरिया का वितरण निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शिता से किया जाए तथा स्टॉक और वितरण संबंधी अभिलेख नियमित अपडेट रखे जाएं। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने किसानों और आमजन को जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया पूरी करने तथा प्राप्त एसई आईडी सुरक्षित रखने की जानकारी दी। साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों को बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समिति सचिवों को भी खाद लेने आने वाले किसानों को इन दोनों कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |