Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: मझोला-सितारगंज मार्ग के उत्तराखंड वाले हिस्से को फोरलेन करने की मांग! सीएम धामी से मिले कपिल अग्रवाल, ज्ञापन सौंपकर उठाया सीमांत क्षेत्र के विकास का मुद्दा


पीलीभीत। युवा व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीमांत क्षेत्र के बुनियादी विकास और जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। कपिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मझोला-सितारगंज मार्ग के उत्तराखंड वाले हिस्से को फोरलेन घोषित करने की मांग की।

मुलाकात के दौरान कपिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का ध्यान क्षेत्र की यातायात समस्याओं की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि मझोला-सितारगंज मार्ग का उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाला हिस्सा लोक निर्माण विभाग की ओर से पहले से ही फोरलेन बनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड की सीमा में पड़ने वाले हिस्से का भी चैड़ीकरण कर फोरलेन किया जाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि यदि पूरे मार्ग को फोरलेन कर दिया जाता है तो मझोला से नैनीताल और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के समय में लगभग 30 मिनट तक की बचत होगी। इसके साथ ही आम नागरिकों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। मार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम और सघन यातायात की समस्या से भी बड़ी राहत मिलेगी।कपिल अग्रवाल ने बताया कि इसी मार्ग पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से औद्योगिक हब विकसित किया जा रहा है। इसमें इंग्लैंड की एबी मोरी समेत कई बड़ी फैक्ट्रियां स्थापित हो रही हैं। ऐसे में मार्ग के फोरलेन होने से औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और पूरे सीमांत क्षेत्र में व्यापारिक विकास के नए अवसर पैदा होंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मांग की गंभीरता को समझा और इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।इस दौरान मनजिंदर सिंह हांडा, कारज सिंह गिल, नितिन गोयल, मोहित गोगिया, करण गुंबर, चिराग मित्तल, रजत अग्रवाल, सतनाम बलगगन, अवनीत गोराया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |