Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: गन्ना कृषक महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, कृषि नवाचारों की प्रदर्शनी के साथ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान


पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को भारतीय कृषि एवं संतुलित विकास चुनौतियां,अवसर और भावी दिशा विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया मुख्य अतिथि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने कहा कि कृषि के सतत विकास के लिए आधुनिक तकनीक अपनाना जरूरी है विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ किसानों के हितों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर किया उन्होंने महाविद्यालय की स्थापना में गन्ना किसानों के योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से संस्थान को 12.5 एकड़ भूमि और कृषि भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि मिली संगोष्ठी के संरक्षक एवं पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी ने ऑनलाइन संबोधन में गन्ने और उसके सह-उत्पादों पर शोध की आवश्यकता बताई अध्यक्षता कर रहे प्रो. जेएन पांडेय ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया प्रो. विनय गर्ग ने कृषि में संतुलन के लिए सतत विकास को आवश्यक बताया प्रो. आशुतोष प्रिय ने कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र के समन्वय को विकास का आधार बताया। वहीं डॉ. राखी मिश्रा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने स्मार्ट एग्रीकल्चर, फसल में आईओटी तकनीक, क्रॉप वेस्ट टू वेल्थ और प्लास्टिक कचरा निस्तारण जैसे विषयों पर शोध प्रस्तुत किए बीएससी कृषि के विद्यार्थियों ने प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, उन्नत बीज, जैविक खाद और मृदा संरक्षण के मॉडल प्रदर्शित किए गृह विज्ञान की छात्राओं ने पोषण, संतुलित आहार, हस्तकला और अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री तैयार करने की प्रदर्शनी लगाई छात्र सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली आराध्या, नैना, रिफत नूर, नैन्सी, गुनगुन, रिमझिम, सोनी, महक और पलक को सम्मानित किया गया एनसीसी से कौशल व तनीषा, एनएसएस से ललिता व चित्रांशी तथा बीएससी कृषि से दीपक और अभिनव पांडेय को भी सम्मान मिला इस अवसर पर प्रो. जेएन पांडेय की माता श्रीमती सरयू देवी के नाम पर समर्पित सभा कक्ष का लोकार्पण कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने किया। कार्यक्रम में करीब 350 विद्यार्थी शामिल हुए संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |