Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: बैडमिंटन जगत में शोक की लहर, सुधर्मा सिंह के निधन पर पीलीभीत में खेल गतिविधियां ठप! गांधी स्टेडियम में शोकसभा आयोजित, खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सुधर्मा सिंह के निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से पीलीभीत के बैडमिंटन खिलाड़ियों में भी गहरा दुख व्याप्त है। दिवंगत खिलाड़ी के सम्मान में गांधी स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में शोकसभा आयोजित कर जिले की सभी बैडमिंटन गतिविधियों को रोक दिया गया। आयोजित शोकसभा में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्र सहित गणमान्य लोगों और खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सुधर्मा सिंह के खेल जगत में योगदान को याद करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्र ने कहा कि सुधर्मा सिंह के निधन से बैडमिंटन जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जाने से खेल जगत ने एक अनुभवी खिलाड़ी और समर्पित खेल पदाधिकारी को खो दिया है। उनके सम्मान  में संचालित सभी बैडमिंटन गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया और आज के लिए बैडमिंटन हॉल बंद रखा गया।शोकसभा में जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, बैडमिंटन एसोसिएशन के जिला सचिव मनोज गंगवार, उपाध्यक्ष डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेश कौशल सहित बड़ी संख्या में बैडमिंटन खिलाड़ी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |