Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: पुण्यतिथि पर जरूरतमंद बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित कर दी श्रद्धांजलि


बल्दीराय/सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र में स्वर्गीय श्री डॉ० चंद्रपाल वर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चों के बीच शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, पहाड़ा, रबर आदि अध्ययन सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा स्वर्गीय डॉ० चंद्रपाल वर्मा जी की स्मृति में समाज के प्रति सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर मंडल मंत्री वेद प्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र पाण्डेय, शक्ति केंद्र संयोजक राकेश तिवारी, निवर्तमान एबीवीपी विभाग संयोजक विपुल मिश्रा एवं मंडल महामंत्री अमन वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने स्वर्गीय डॉ० चंद्रपाल वर्मा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके स्मरण में शिक्षा और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |