पीलीभीतः केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आज पूरनपुर क्षेत्र में करेंगे जनसंवाद, चार स्थानों पर सुनेंगे लोगों की समस्याएं
November 24, 2026
पूरनपुर। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद बुधवार 25 नवंबर को पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12रू30 बजे ग्राम देवीपुर पहुंचकर जनसंवाद करेंगे इसके बाद दोपहर 1रू20 बजे कलीनगर और 2रू10 बजे मल्लपुर खजुरिया में लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे इसके बाद दोपहर तीन बजे माधोटांडा स्थित आदि गंगा मां गोमती उद्गम स्थल पर आयोजित मां गोमती शरद कालीन महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं उनके साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
