Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः कार्तिक पूर्णिमा पर धनाराघाट में उमड़े हजारों श्रद्धालु, रस्सी से तय किया स्नान का दायरा! लाल झंडियों से चिह्नित किए खतरनाक स्थान, पुलिस-गोताखोर रहे तैनात


पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के धनाराघाट स्थित शारदा नदी में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी दूर-दराज के गांवों से महिला, पुरुष और बच्चे घाट पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए थाना हजारा पुलिस और तहसील प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए स्नान के दौरान किसी अनहोनी को रोकने के लिए नदी में एक निर्धारित स्थान पर रस्सी बांधकर श्रद्धालुओं को उसके अंदर ही स्नान करने की अनुमति दी गई गहरे और खतरनाक स्थानों को लाल झंडियां लगाकर चिह्नित किया गया इन स्थानों पर श्रद्धालुओं के जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा पुलिसकर्मी लगातार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करने की हिदायत देते रहे सुरक्षा व्यवस्था के तहत शारदा नदी में नावों का संचालन भी सुबह से बंद रखा गया घाट पर पुलिस बल के साथ गोताखोर और बचाव दल तैनात रहे प्रशासन की टीमें पूरे समय निगरानी करती रहीं नावों का संचालन बंद होने से नदी के रास्ते आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |