पीलीभीतः फसल चराने से मना करने पर युवक पर बांके से जानलेवा हमला, निजामुद्दीन समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
November 24, 2026
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर हरीपुर में खेत में जानवरों से फसल चराने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया आरोप है कि गांव के ही निजामुद्दीन ने अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर युवक पर बांके से जानलेवा हमला कर दिया हमले में अमृतपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे सीएचसी पूरनपुर से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया गांव निवासी भूपेंद्र सिंह के अनुसार, उनका भाई अमृतपाल सिंह खेत पर मौजूद था इसी दौरान गांव का निजामुद्दीन पुत्र नत्थू गाजी अपने दो-तीन साथियों के साथ उनके खेत में जानवरों से फसल चरा रहा था अमृतपाल ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि निजामुद्दीन ने नाराज होकर जान से मारने की नीयत से उस पर बांके से हमला कर दिया बचाव के लिए अमृतपाल ने हाथ आगे कर दिए, जिससे उसके हाथों में गंभीर चोटें आईं घायल को परिजन उपचार के लिए सीएचसी पूरनपुर लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया मामले में घायल के भाई भूपेंद्र सिंह की तहरीर पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने निजामुद्दीन और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
