- खुन से लथपथ मिले दोनो के शव, दो साल की बच्ची मिली बेहोश
गुरसहायगंज/कन्नौज। पुलिस चैकी चैराहा के बगल मे बने सरकारी अस्पताल के आवास मे पति पत्नी के खून से लथ-पथ शव मिलने व दो साल की बच्ची की घायल की सूचना पर नगर मे हड़कम्प मच गया मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है पत्नी की लाश तख्त और पति की लास चारपाई पर पड़ी थी। पत्नी के गले मे रस्सी कसी हुई थी। जब कि पति के सिर पर किसी वजन हथियार से वार किये गये थे। सिर व मत्था फटा हुआ था। कपड़ो पर खून के निशान थे। कमरे मे उनकी दो साल की बेटी बेहोशी की हालत मे मिली उसके चेहरे पर चोट के निशान है बच्ची को कानपुर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस सहित आलाधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर गहन निरीक्षण कर डीएम,एसपी व डीआईजी ने पांच टीमे गठित कर जल्द ही घटना के खुलासे की बात कही है।
बताया जाता है कि सुबह काफी देर तक दरबाजा ने खुलने पर पास मे रहने वाले रिश्तेदार ने अन्दर झांककर देखा तो कमरे मे दोनो की लास पड़ी थी। उसने शोर मचाकर आस पास के लोगो को बुलाया पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरबाजा तोड़ा तो बच्ची की सांसे चल रही थी। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया पुलिस दंपति के शव पोस्ट मार्टम के लिये भेजे सरकारी आवास के पास पुलिस चैकी भी है।
दंपति मूल रूप से फर्रूखाबाद जिले कि पखनाविहार गावं के रहने वाले थे पति का नाम संजीव कुमार (35) पुत्र वेदराम और पत्नी का नाम शिखा (32) है। घायल मिली 02 साल की बेटी का नाम वान्या है। ये अस्पताल अब तिर्वा रोड पर नए भवन मे शिफ्ट हो गया है।
बताया जाता है कि संजीव की मां कुसुमा देवी पीएचसी मे प्राइवेट तौर पर दाई (डिलीवरी) नर्सिग स्टाफ की मदद का काम करती थी। कुसुमा की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बाद से शिखा दाई का काम करने लगी थी। दंपति का बड़ा बेटा (07) है जो वारदात के समय अपने पापा की बुआ के घर गया था ये परिवार अस्पताल मे बने मकान मे रह रहा था ।
फर्रूखाबाद से पहुंचे परिजनो ने दंपति की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया उनका आरोप है कि उनके आने से पहले ही पुलिस ने दोनो के शव वहां से हटवा दिये थे कमरा बंद करके दोनो को मारा गया है पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे वहीं पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिया शव मोर्चरी मे रखवाये गये है कुछ देर मे मंगवा लिये जायेगे। जिसके बाद वह लोग शांत हुये।
मर्डर की सूचना पर मौके पर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसी विनोद कुमार पहुंचे। एसपी ने बताया कि शुरूआती जांच मे ऐसा पता चला कि जिस मकान मे दंपति रहते थे उसमे आने जाने के लिये दो दरबाजे है। एक दरबाजे मे ताला तो दूसरे मे कुंडी अन्दर से बन्द थी। इसलिये किसी बाहरी व्यक्ति के आने की संभावना कम है लेकिन जिस तरीके से लाश मिली है उससे मर्डर की पूरी आशंका है ।
एसपी के मुताबिक मृतक संजीव का रिश्तेदार शिव नाम का लड़का गुरसहायगंज मे रहता है सुबह 10 बजे के बाद जब उनके घर का दरबाजा नही खुला तो उसने छत पर चढकर देखा तो कमरे मे उनके शव पड़े दिखाई दिये। फिलहाल इस मामले की जांच के लिये फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को लगाया गया है।
घटना स्थल पर कानपुर जोन के डीआईजी यमुना प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे उन्होने पुलिस आधिकारियों से बात की और घटना के खुलासे के लिये 05 टीमो का गठन किया उनका कहना हैकि दोनो शवो का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है जल्द ही पूरी वारदात का खुलास किया जायेगा।
