Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: स्मार्ट खाएं,स्वस्थ रहें, सब्जी पोषण की शक्ति! राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी, वाराणसी चैप्टर द्वारा विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


मिर्जापुर। राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी, वाराणसी चैप्टर द्वारा भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में विद्यार्थियों के लिए “स्वस्थ मृदा से स्वस्थ भोजन तकरू सब्जियों के पोषण, मानव स्वास्थ्य एवं सतत कृषि सहनशीलता को बढ़ावा” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने की। इसमें सनबीम कॉलेज फॉर वूमेन, भगवानपुर, वाराणसी तथा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा के लगभग 60 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य, टिकाऊ सब्जी उत्पादन, पोषण सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य एवं सतत कृषि के बीच पारस्परिक संबंधों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली में सब्जियों की महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के लिए आयोजित संस्थान भ्रमण से हुआ। इस दौरान डॉ. बी. के. सिंह एवं डॉ. गोविंद पाल ने विद्यार्थियों को संस्थान की विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों, सब्जी फसलों की उन्नत किस्मों तथा आधुनिक उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। इसके पश्चात औपचारिक सत्र में डॉ. जगेश के. तिवारी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वस्थ मृदा, गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन एवं पोषण सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। तकनीकी सत्र में डॉ. मोहम्मद शाहिद ने “मृदा स्वास्थ्य प्रबंधनरू टिकाऊ फसल उत्पादन एवं कृषि सहनशीलता की कुंजी” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने मृदा की उर्वरता, जैविक पदार्थ, लाभकारी सूक्ष्मजीवों तथा संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन की भूमिका को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ मृदा टिकाऊ कृषि उत्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उपलब्धता का मूल आधार है। दूसरे तकनीकी व्याख्यान में डॉ. ज्योति देवी ने “स्मार्ट खाएं, स्वस्थ रहेंरू सब्जी पोषण की शक्ति” विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन, खनिज तत्वों, आहार रेशे एवं जैव सक्रिय यौगिकों के पोषण महत्व तथा मानव स्वास्थ्य में उनकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक आहार में विभिन्न रंगों एवं प्रकार की सब्जियों को शामिल करने, संतुलित भोजन अपनाने तथा सब्जियों के पोषक तत्वों को सुरक्षित रखने के लिए उचित पकाने की विधियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिकों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा मृदा स्वास्थ्य, सब्जी उत्पादन, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में डॉ. आर. के. दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में डॉ. डी. पी. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में स्वस्थ मृदा, पोषणयुक्त भोजन, सब्जियों के महत्व एवं सतत कृषि के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |