पीलीभीतः औने-पौने दामों पर धान खरीदकर सरकारी केंद्रों पर फर्जी तौल की तैयारी! किसानों के नाम पर सरकारी खजाने में सेंधमारी की आशंका
November 10, 2026
पूरनपुर। धान खरीद को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं आरोप है कि कुछ राइस मिल संचालकों और बिचैलियों ने किसानों से धान समर्थन मूल्य के बजाय औने-पौने दामों पर खरीदा अब इसी धान को सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों के नाम से तौल दिखाकर सरकारी भुगतान हासिल करने की आशंका जताई जा रही है चर्चा है कि किसानों से कम कीमत पर खरीदे गए धान को राइस मिलों और निजी गोदामों में जमा किया गया है निर्धारित भंडारण सीमा और नियमों के विपरीत स्टॉक रखने के आरोप भी सामने आ रहे हैं आशंका जताई जा रही है कि खरीद केंद्रों के अभिलेखों में किसानों के नाम पर फर्जी खरीद दर्ज कराकर अंगूठा लगवाया जाएगा और सरकारी धन का भुगतान हड़पने का खेल किया जा सकता है सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद नहीं हुई तो सरकारी केंद्रों पर किसका धान तौला जाएगा? प्रशासन को खरीद केंद्रों के रिकॉर्ड, किसान पंजीकरण, भुगतान विवरण और राइस मिलों व निजी गोदामों के स्टॉक का मिलान कराना चाहिए निष्पक्ष जांच से ही कथित फर्जीवाड़े की सच्चाई सामने आ सकेगी।
