Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः गोवर्धन पूजा पर पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने सपरिवार गौशाला पहुंचकर किया गौ-पूजन, गौ माता की सेवा कर दिया संरक्षण का संदेश


पूरनपुर। गोवर्धन पूजा एवं गौ-आराधना के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता अपनी धर्मपत्नी कल्पना गुप्ता के साथ सपरिवार नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला पहुंचे यहां उन्होंने विधि-विधान से गौ माता का तिलक-पूजन किया और आरती उतारकर आशीर्वाद लिया इस दौरान गौ माता को हरा चारा एवं कोमल घास भी अर्पित की इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ ही गौ-धन की रक्षा, सेवा और संरक्षण का संदेश देता है गौ माता की सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है उन्होंने सभी से गौ सेवा और संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया साथ ही नगरवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |