पीलीभीतः माधोटांडा में अंबेडकर पार्क की बाउंड्रीवाल व छत्र निर्माण को 10 लाख स्वीकृत, विधायक बाबूराम पासवान ने किया शुभारंभ
November 10, 2026
पूरनपुर। ग्राम माधोटांडा में अंबेडकर पार्क के विकास को लेकर शासन की ओर से 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है इस धनराशि से पार्क की बाउंड्रीवाल और छत्र का निर्माण कराया जाएगा विधायक बाबूराम पासवान के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर फीता काटा और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का हृदय से आभार जताया उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं अंबेडकर पार्क में बाउंड्रीवाल और छत्र का निर्माण होने से पार्क का स्वरूप बेहतर होगा और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
