- किसानों से कटौती-वसूली पर भाकियू का हल्लाबोल
पूरनपुर। धान खरीद में कथित अनियमितताओं और राइस मिलों में हजारों कुंतल धान के स्टॉक का मामला एक बार फिर गरमा गया है सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों को इंतजार कराने और दूसरी ओर राइस मिलों में बड़ी मात्रा में धान जमा होने के आरोपों ने सरकारी खरीद व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने कलीनगर क्षेत्र की राइस मिलों में जमा धान की जांच और किसानों से कथित अवैध वसूली पर कार्रवाई की मांग उठाई है संगठन ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा भाकियू (चढूनी) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलों और तहसील अध्यक्ष जगविन्दर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कलीनगर-पीलीभीत स्थित मेसर्स एसआर एग्री फूड्स और मेसर्स एसआर हाईटेक सीड्स राइस मिल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं संगठन का कहना है कि किसानों से सरकारी समर्थन मूल्य से कम कीमत पर धान खरीदकर मिलों के गोदामों में जमा किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं इसके बावजूद स्टॉक का भौतिक सत्यापन नहीं कराया जा रहा है। इससे सरकारी खरीद के आंकड़ों और व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि उक्त राइस मिलों में किसानों से एक किलो धान की कटौती और दो रुपये सीडी के नाम पर अतिरिक्त वसूली की जा रही है मिलों में हजारों कुंतल धान का अवैध स्टॉक होने का दावा करते हुए इसकी अधिकृत जांच कराने की मांग की गई संगठन का कहना है कि इससे पहले भी पूरनपुर की केटी और कलीनगर की एसआर राइस मिलों में धान के स्टॉक की जांच कराने की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है ज्ञापन में कजरी निरंजनपुर के लेखपाल शिशुपाल यादव पर भी धान पंजीकरण के नाम पर किसानों से अवैध वसूली और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है भाकियू ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा आवारा पशुओं को पकड़वाकर गोशालाओं में भिजवाने की मांग भी उठाई गई, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके किसान नेताओं ने कहा कि धान खरीद के नाम पर किसानों का शोषण और राइस मिलों में कथित अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा प्रशासन ने जल्द जांच कर कार्रवाई नहीं की तो संगठन किसानों के साथ आंदोलन करेगा ज्ञापन देने वालों में रेशम सिंह, महेंद्र सिंह और जगा सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।
