Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः गोपाष्टमी पर कान्हा गौशाला पहुंचे चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, पत्नी कल्पना के साथ किया गोमाता का पूजन


पूरनपुर। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता अपनी धर्मपत्नी कल्पना गुप्ता के साथ नगर पालिका द्वारा संचालित कान्हा गौशाला पहुंचे यहां उन्होंने विधि-विधान से गौ माता का पूजन किया और तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान उन्होंने गौसेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता को विशेष स्थान प्राप्त है और उनकी सेवा को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है गोपाष्टमी का पर्व हमें गौ संरक्षण और सेवा के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है उन्होंने कामना की कि गौ माता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |