Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कमरौलीः त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट ! बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त


कमरौली/अमेठी। नरक चतुर्दशी, दीपावली एवं छठ पूजा के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अमेठी पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कमरौली पुलिस ने अपने क्षेत्र के बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उक्त अभियान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाया गया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने बाजारों में व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों से अपील की गई कि त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अराजकता, विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया के प्रति भी सतर्क किया। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी भ्रामक सूचना या अपुष्ट खबर पर विश्वास न करें और बिना सत्यापन के उसे साझा करने से बचें। अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी पुलिस की गश्त और निगरानी जारी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |