Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: दीपावली के संदेशों से सजा विद्यालय परिसर! रंग-बिरंगी रंगोलियों से बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा


शुकुलबाजार/अमेठी। एस.वी. ग्लोबल कॉन्वेंट स्कूल, बूबूपुर, पाली रोड में दीपावली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंग-बिरंगे रंगों और आकर्षक डिजाइनों से एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोलियां सजाईं। किसी ने दीपों की आकर्षक आकृति उकेरी तो किसी ने पारंपरिक रंगोलियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और त्योहारों की सुंदर झलक प्रस्तुत की। रंगोलियों के जरिए दीपावली की खुशियों के साथ स्वच्छता, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। बच्चों की कलाकृतियों ने विद्यालय परिसर को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दियज्ञं इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज शुक्ला ने विद्यार्थियों को दीपावली के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन से अंधकार मिटाकर ज्ञान, संस्कार और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। उन्होंने बच्चों से पटाखों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रबंधक एडवोकेट अजय शुक्ला एवं प्रधानाचार्य अनुज शुक्ला ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अध्यापिका मोहिनी तिवारी, रीता सिंह, शिल्पी, प्रिंसी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |