Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः स्कूल के रास्ते पर इंटरलॉकिंग निर्माण में बाधा डालने का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की मांग


बीसलपुर। विकासखंड बीसलपुर की ग्राम पंचायत खंडेपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाले रास्ते पर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत के प्रशासक महेश पाल ने कुछ ग्रामीणों पर फर्जी शिकायतें कर निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी बीसलपुर से कार्रवाई की मांग की है। प्रशासक महेश पाल ने उपजिलाधिकारी को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय खंडेपुर के आने-जाने वाले पुराने रास्ते को दुरुस्त कर इंटरलॉकिंग सड़क बनाने का प्रस्ताव योजना में शामिल है। यह निर्माण कार्य जनहित और वाहनों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। आरोप है कि गांव के कुछ ग्रामीण फर्जी शिकायतें कर निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।

उन्होंने उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य सुचारु रूप से संपन्न कराने तथा कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |