बीसलपुर। थाना बीसलपुर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम रायपुर निवासी हरिराम पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल राठौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे उनके गांव का रिजवान पुत्र शौकीन शाह चुपके से घर में घुस आया। आरोपी घर में रखा रेडमी टच मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिजवान के खिलाफ मुकदमा संख्या 489ध्2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार, 2 नवंबर को थाना बीसलपुर पुलिस ने वांछित आरोपी रिजवान पुत्र शौकीन शाह, निवासी ग्राम रायपुर, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, कांस्टेबल विक्रान्त कुमार और कांस्टेबल कपिल कुमार शामिल रहे।
